03-January-2020


ब्रेकिंग मुनादी: हाईवोल्टेज तार की चपेट आ गयी महिला और छत से सीधे टपकी छज्जे पर ,रात भर ढूंढते रहे फिर ……पढ़िये पूरी खबर



छत में लगी पानी टँकी में पानी देखने गयी महिका 11 kv हाई वोल्टेज करेंट की चपेट में आ गयी ।घटना कोरिया बैकुंठपुर की है।जानकारी के अनुसार कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के डबरी पारा निवासी दिल्ली दरबार बिरयानी दुकान के संचालक साबिर अली थी 38 वर्षीय पत्नी रुबीना गुरुवार की शाम 5:00 बजे के लगभग घर के ऊपर छत में लगी टंकी में पानी देखने गई थी ।

उसी वक्त वहां से गुजरे 11kv हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गई और करंट लगने से वह छज्जे पर गिर गई । जब शाम होने तक जब रुबीना घर में नहीं दिखी तो लोगों ने उसकी काफी पतासाजी की, रात भर खोजबीन करने के बाद रुबीना का पता नहीं चला। सुबह पड़ोस की महिला ने अपने छत से रुबीना को छज्जे पर पड़ा देखा वह चिल्लाने लगी और उसकी जानकारी सभी को दी।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News