01-January-2020


Munaadi Breaking - जब पैसा निकालने पहुंचे ATM तो निकल रहा था धुआँ, फिर मच गई ............



रायगढ़ मुनादी।

शहर के सत्ती गुड़ी चौक में स्थित कॉर्पोरेशन बैंक के एटीएम में अचानक आग लग गई। एलआईसी बिल्डिंग के ठीक बगल में स्थित साबर पम्प के बगल में कॉर्पोरेशन बैंक का एटीएम स्थित है जिसमे करीब 2 बजे अचानक आग की लपट और धुंवा देख आस पास में खड़े स्थानीय लोगो ने देखा तबतक एलआईसी ऑफिस से फायर स्टाप ले आये एलआईसी के कर्मचारी भी बिना देर किए आग से सुरक्षा के लिए रखे उपकरण फायर स्टॉप लेकर पहुंच गए और आग बढ़ने से पहले काबू पा लिया गया। आपको बता दे कि इस बैंक का एटीएम काफी समय से देखरेख के अभाव में बदहाल स्थिति में रहा। स्थानीय लोगो ने इसकी जानकारी बैंक के अधिकारियों को भी दिया लेकिन कोई नही आया। फिलहाल स्थानीय नागरिकों की ततपरता से किसी बड़ी घटना होने से टल गई।

जल ATM













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News