20-May-2022


सामाजिक सरोकार से जुड़ी आभा बघेल को मिला ये सम्मान, अपराधों पर इतने सालों से कर रही है जनजागृति .......पढिये पूरी खबर




रायपुर मुनादी।। श्रीमती चंपा देवी इंदिरा देवी जैन ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला जागरूकता, महिलाओं के अधिकार एवं महिला उत्थान के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों हेतु श्रीमती आभा बघेल को स्व. श्रीमती इंदिरा देवी जैन स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।

आभा बघेल वयं फाउंडेशन की संस्थापिका और अध्यक्ष हैं। गत 4 वर्षों से वे महिलाओं पर हो रहे अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। बच्चियों और महिलाओं सुरक्षा के उपायों की जानकारी देने के साथ ही साथ इनकी संस्था वयं फाउंडेशन उन्हें यथासंभव सहयोग भी प्रदान करती है। मुश्किल घड़ी में कब, कैसे और किससे सहायता ली जाए, बिना डरे किसी विपरीत परिस्थिति का कैसे सामना करना चाहिए, इन बातों की जानकारी वे प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था बच्चों को सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करने का कार्य भी  कर रही है । लड़का हो या लड़की, प्रत्येक की सुरक्षा हमारा नैतिक कर्त्तव्य होना चाहिए। ये हम सबकी सम्मिलित जिम्मेदारी है । कार्यक्रम प्रभारी पीयूष जैन व ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम कार्य करने वालों के मन में  उत्साह का संचार करते हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News