13-May-2022


जिला प्रशासन ने जिले भर के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जारी किया ऐसा आदेश , लिखा- सुरजपुर, रायगढ़, कोरिया सहित इन जिलों में …. कड़ी कार्रवाई की चेतावनी , सीएम को लेकर ……



जशपुर मुनादी।। जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरे जोर शोर से तैयारी में जुटा है । सीएम जहाँ भी आएं उन्हें सबकुछ चका चक दिखे इसके लिए हॉस्टल ,स्कूल और खाशकर सीएम की रुचि वाले योजनाओं का रंगरोगन शुरू हो गया है। कई वर्षों से अधूरे पड़े निर्माणकार्यों को त्वरित तौर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए जा रहे है। सीएम के चौपाल में कोई बड़ा मुद्दा या कोई बड़ी समस्या सामने न आ जाय इसके लिए पहले ही समस्याओं का निपटारा करने की कोशिशें तेज हो गयी है ।

जानकारी के मूताबिक गत माह अप्रैल में कई गांवों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किये जाने के बावजूद कुछ गांवों में पुनः जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन किये जा रहे है ताकि मुख्य्मंत्री के सामने में किसी बात को आने से पहले वो बात प्रशासन तक पहुँच जाए और सीएम के आगमन से पूर्व ही समस्याओं का निराकरण हो जाये।


बताया जा रहा है कि जिले के सभी तीनो विधानसभा में सीएम के संभावित लैंडिंग पॉइंट्स पर विशेष तैयारियां चल रही है हर विधानसभा के लिए 5 से 6 सम्भावित पॉइंट्स बताए गए हैं जहाँ प्रशासन पूरी तरह मुश्तैद होकर जनसमस्या निवारण में जुट गया है। गुरुवार को कलेक्टर ने आदेश जारी कर जिले भर के समस्त अदिकारियों और कर्मचारियों को अपने अपने मुझ्यालयों मे तैनात रहने के निर्देश दे दिये है । यहाँ तक निर्देश है कि सीएम के आगमन तक अवकाश के दिन भी बगैर सूचना के मुख्यालय नहीं छोड़ना है ।आदेश की कॉपी में साफ साफ लिखा है कि सभी अधिकारी कर्मचारी सीमावर्ती जिला सरगुजा,बलरामपुर ,सुरजपुर,कोरिया और रायगढ़ से कार्यालयीन दिवस पर आवागमन नहीं करेंगे एवं अवकाश दिवसों पर भी बगैर अधोहस्ताक्षर के पूर्वानुमानित के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। ऐसा नहीं होने की स्थिति में सम्बंधित अदिकारियों या कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ।

आपको बता दें कि मुख्य्मंत्री भुपेश बघेल प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं में जाकर आमलोगों से भेंट मुलाकात कर रहे है। इसी क्रम में अगले जून माह के पहले सप्ताह में सीएम जिले तीनो विधानसभाओं में जाकर लोगो से भेंट मुलाकात करेंगे ।आमजनों की समस्याओं से रूबरू होंगे और निराकरण ऑन द स्पॉट होगा ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News