11-May-2022


आप के कार्यकर्ता गांव और मोहल्ला पहुंचकर करेंगे जन संवाद, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारी, पढ़िये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा आने वाले 2023 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में सभी 90 विधानसभाओं में 1 मई से 11 मई तक कार्यकर्त्ता सम्मेलन का होना सुनिश्चित किया गया था। कल 10 मई को रायगढ़ के अग्रसेन भवन में भी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष गोपाल बापोड़ीया के अध्यक्षता में यह कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में प्रदेश सह-संगठन मंत्री व रायगढ़ जिला प्रभारी सिरिल धृतलहरे एवं रायगढ़ ऑब्जर्वर जीतराम पटेल की विशेष उपस्थिति रही। विधानसभा को 10-10 गॉंवों और मोहल्लों के हिसाब से टीम में बाँटा गया। रायगढ़ विधानसभा में कुल 7 टीम बनाया गया, जबकि टोटल 21 टीमें बनाया जाएगा। हर टीम में 4 कार्यकर्ता होंगे, जो आगामी 25 मई से 25 जून तक गांव और मोहल्लों में जाकर जनसंवाद करेंगे। सम्मेलन के दौरान गोपाल बापोड़ीया ने बताया कि अब रायगढ़ के हरेक गांव और मोहल्लों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जाकर बैठकें और सम्मेलन करेगी, साथ ही जनसंवाद के माध्यम से गांवों में जाकर सीधे रायगढ़ की जनता से बातचीत करेगी।

प्रभारी धृतलहरे ने कहा कि ‘बदलबो छत्तीसगढ़’ के नारे के साथ छत्तीसगढ़ में भी पार्टी बनाएंगे “आप” की सरकार। छत्तीसगढ़ में आप 2023 के चुनाव की तैयारी कर रही है, दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में भी यही कोशिश है कि यहां आप की सरकार बने, हमने रायपुर बिलासपुर में विजय रैली के माध्यम से अपनी उपस्तिथि दर्ज करा दी है, छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ गांव व मोहल्लों में जाने का निर्णय लिया गया, इसके लिए प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ताओ का ट्रेनिंग भी हो गई है।

रायगढ़ प्रभारी सिरिल धृतलहरे ने आगे कहा कि भूपेश सरकार को लेकर लोगों का मोह भंग हुआ है, 15 साल के भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड को इस सरकार ने 3 साल में तोड़ दिया, कोई भी ट्रांसफर पोस्टिंग बिना पैसे के नहीं हो रही, जनता से किए गए वादों को भी इन्होंने पूरा नहीं किया, कांग्रेस के राज में प्रदर्शनकारियो की संख्या बढ़ी है, चारों ओर सिर्फ आंदोलन और प्रदर्शन चल रहे है। आम जन का विश्वास इस सरकार से उठ गया है।

आदिवासियों से किए गए सारे वादे भूल गई है कांग्रेस सरकार। आम जन मानस की अब यह अवधारणा और मजबूत हो रही है कि छत्तीसगढ़ में 2 बार कांग्रेस और 3 बार बीजेपी को मौका दिया गया, अब छत्तीसगढ़ की जनता आम आदमी पार्टी को मौका देना चाहती है।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रभारी सिरिल धृतलहरे, विधानसभा अध्यक्ष गोपाल बापोड़ीया, रायगढ़ ऑब्जर्वर जीतराम पटेल, जिला सचिव राजीव रतन गुप्ता, गौरी चैहान, योगेन्द्र कुलदीप, काशी साण्डे, भोजराम चैहान, संतोष श्रीवास, विनोद महंत, राजकमल साण्डे, संतराम सारथी, विजेंद्र दीप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News