11-May-2022


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनाथ बच्चे को छात्रावास में दाखिला दिलाने के दिये निर्देश, भारी सभा में किसान ने कहा- हमारा तो ………….. पढ़िए पूरी खबर



सरगुजा मुनादी।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार प्रदेश के दौरे पर हैं। आज सीतापुर विधानसभा दौरे के दौरान मंगलैरगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात में किसान ने बताया कि उसने धान बेच कर मोटरसाइकिल और ट्रेक्टर खरीद लिया है। किसान के यह कहने पर भूपेश बघेल खुश हो गए।

किसान ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला रहे है और बचे हुए पैसों को उन्नत कृषि के लिए प्रयोग में ला रहे है। मुख्यमंत्री ने किसान से यह पूछा कि कितने एकड़ में धान लगते हो, कितना पैसा कमा लेते हो।

https://youtu.be/UiweSkvpN3g

सीतापुर विधानसभा के ही मंगलैरगढ़ में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से एक अनाथ बालक ने कहा कि मेरा कोई नहीं है, मेरे माता-पिता का निधन ही चुका है, मैं अकेला हूं।बालक की बात पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री जी ने कलेक्टर को तत्काल बालक को छात्रावास में दाखिला दिलाने के निर्देश दिए।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News