11-May-2022


Breaking News तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया चीतल ,मौके पर ही मौत, इस वन परिक्षेत्र का है मामला



रायगढ़ मुनादी।। जंगल से निकल कर रोड क्रॉस कर रहे चीतल को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। इससे नर चीतल की मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब छह बजे पूंजीपथरा और बंजारी के बीच एक जंगल से निकलकर शीतल रोड क्रॉस कर रहा था।तभी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे चीतल की मौके पर मौत हो गई।

घटना के बाद मामले की जानकारी वन अमला को लगी तो मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस संबंध में तमनार रेंजर सीआर राठिया ने बताया कि नर चीतल की उम्र करीब 10 साल होगी और पीएम के बाद चीतल के शव का अभ्यारण भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News