जशपुर मुनादी।। दो दिन पहले नारायणपुर थाने के गैलूँगा में 60 वर्षीय वृद्धा को गोली मारने की घटना में शामिल 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए चारो आरोपी गोली कांड की घटना में शामिल थे ।हांलाकि महिला को गोली मारकर फरार होने वाले दोनो मेन आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
बगीचा एसडीओपी अलीम खान ने आज इस पूरे मामले में कुनकुरी थाना आकर प्रेस को ब्रीफ करते हुए बताया कि इन चारों आरोपियों में से प्रदीप बरला नाम के आरोपी ने गोली मारकर भागने वाले दोनो आरोपियों को मोहनी बाई को गोली मारने के लिए 27 हजार की सुपारी दिया था ।सुपारी लेने के बाद आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि घटना का कारण पारिवारिक था । पारिवारिक कारणों के चलते प्रदीप ने हत्या करने करवाने पर उतारू हो गया ।
पुलिस अधिकारी अलीम खान ने बताया कि प्रदीप बरला की पत्नी को मोहिनी बाई का बेटा भागवत 1 साल पहले भगा ले गया था । भागवत प्रदीप बरला का सगा बहनोई है । सगे बहनोई के द्वारा पत्नि को भगाकर ले जाने के कारण प्रदीप काफी क्षुब्ध था । इस मामले को लेकर सामाजिक बैठक भी हुई थी ।बैठक में प्रदीप ने बताया था कि वह पत्नी के भाग जाने के कारण काफी परेशान है।उसके दो बच्चे भी है। बैठक में उसने मोहनी बाई और समाज के लोगो से आग्रह किया था कि 2 बच्चों को पालने के लिए उसकी शादी करवा दी जाय और उसे खर्चे के लिए राशि दी जाय । बैठक की बात को उस वक़्त तो मोहनी बाई ने मान लिया लेकिन कई महीने गुजर गए न तो उसकी शादी करवाई गयी न ही उसे राशि दी गयी । इसी बात से प्रदीप काफी खफा था और उसने मोहिनी बाई की हत्या की साजिश रच डाली । साजिश में शामिल प्रदीप बरला,अजय राम, सुखलाल प्रजापति,और अघ्नेश्वर उर्फ लेवा राम को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि गोली मारने की घटना को अंजाम देने वाले रघु एवं एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।
सुनिए पुलिस का पूरा खुलासा ,Watch Video....

