04-May-2022


प्रेमिका की शादी कहीं ओर होने से नाराज प्रेमी ने पूरे गाँव को दहशत में डाल दिया ,बंदूक की गोली के साथ लाल स्याही का चिपकाया पोस्टर ,किया खौफनाक एलान ,पोस्टर देखकर आप भी दहल जाएंगे ,पढिये पूरी रिपोर्ट



जशपुर मुनादी।। मोहब्बत ,मोहब्बत में तकरार और इंकार के आपने कई किस्से सुने होंगे,कई खबरे पढ़ी होंगी लेकिन मोहब्बत का जो किस्सा हम आपको आज बताने जा रहे हैं वह निश्चित तौर पर आम कहानियों से बिल्कुल परे है।

मामला जशपुर जिले से लगे झारखण्ड के गुमला जिले का है ।यहाँ एक भड़के हुए एक प्रेमी ने न केवल प्रेमिका के घर वालों और पूरे गाँव वालों को दहशत में डाल दिया है बल्कि इस मामले को सुलझाने में गुमला पूलिस के भी पसीने छूट रहे हैं।

दरअसल गुमला के पड़ोसी जिला सिमडेगा के विक्की नाम के एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और किये जाने की खबर सुनने के बाद प्रेमिका के गाँव मे घर घर एक पोस्टर चिपका दिया है।लाल रंग की स्याही से लिखकर युवक ने प्रेमिका के घर वालों को चेताया है कि अगर उन्होंने उसकी प्रेमिका की शादी कहीं और या बगैर उसकी मर्जी के की तो गाँव मे गोलियां चलेंगी ।बात बंदूक से होगी ।पोस्टर के नीचे उसने एक कारतूस भी चिपकाया है ताकि लोगों को यकीन हो जाय कि अगर उसकी बात नहीं मानी गयी तो गोलियां सच मे चल जाएंगी ।उसने यह भी लिखा है कि यदि किसी अन्य से उसकी प्रेमिका का विवाह हुआ तो पूरे परिवार को कब्रगाह में तब्दील कर दिया जाएगा।

इस पोस्टर के सामने आने के बाद न केवल लड़की के घरवाले बल्कि पूरे गाँव मे दहशत है ।हांलाकि पूलिस अधिकारियो का कहना है कि इस पूरे मामले की जाँच की जा रही है ।पूरा मामला एकतरफा प्यार का है।बहुत जल्द सबकुछ सामने आ जाएगा ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News