04-May-2022


सांसद पति की तबियत हुई अचानक खराब ,रातों रात लाया गया रायगढ़, खबर सुनते ही छिंदवाड़ा से रायगढ़ के लिए रवाना हुई सांसद गोमती



जशपुर मुनादी ।। रायगढ़ संसदीय क्षेत्र की सांसद गोमती साय के पति निरंजन साय की तबियत अचानक खराब हो गयी है। उंन्हे रायगढ़ जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि बीती रात निरंजन साय अपने गृह निवास मुंडा डीह में थे तभी अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा।आनन फानन में उंन्हे रात को ही जिंदल अस्पताल रायगढ़ लाया गया है।डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

निरंजन साय की तबियत खराब होने की खबर सुनकर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के किसी कार्यक्रम में शामिल होने गयी सांसद गोमती साय ने आगे के सभी कार्यक्रमो को रद्द कर दिया है।वह रात को ही छिंदवाड़ा से रायगढ़ के लिए रवाना हो गईं है।

जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों द्वारा कई तरह के जाँच कराए गए हैं ।कुछ जांच रिपोर्ट आ गयी है और कुछ रिपोर्ट का आना बाकी है ।अबतक जो जाँच रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक सारे रिपोर्ट नॉर्मल बताये जा रहे है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News