Watch video जशपुर डीईओ कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो देखिये और पढिये पूरी रिपोर्ट ..आखिर क्यों पहुँची पुलिस और क्यों पहुँचे अधिकारी ,फिर क्या हुआ .......

munaadi news image
June 02, 2022



Watch video जशपुर डीईओ कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो देखिये और पढिये पूरी रिपोर्ट ..आखिर क्यों पहुँची पुलिस और क्यों पहुँचे अधिकारी ,फिर क्या हुआ .......

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। स्वामी आत्मानन्द स्कूल भर्ती प्रक्रिया में भारी घालमेल का आरोप लगाते हुए कई सारे अभ्यर्थी गुरुवार को जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुंच गए ।इन अभ्यर्थियों को सपोर्ट करने भाजपा नेताओं की टीम भी डीईओ ऑफिस पहुँच गयी और यहाँ जमकर हंगामा हुआ। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इस बार आत्मानन्द स्कूल के लिए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की पारदर्शिता नहीं बरती गई है और गुपचुप तरीके से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश दिए जा रहे है।


विभाग के द्वारा एनआईसी में चयन सूची को जारी ही नहीं किया गया और नियुक्ति आदेश दिये जा रहे है ।एक महिला अभ्यर्थी का आरोप है कि उसके 52 अंक कम कर दिए गए जिसके चलते उसका चयन नहीं हुआ ।ऐसे ऐसे कई मुद्दों को लेकर 10-12 अभ्यर्थी दोपहर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुँच गए और वहां जमकर हो हंगामा शुरू हो गया ।हंगामा बढ़ते देख मौके पर कोतवाली पुलिस की टीम भी पहुंच गई।


भर्ती में धांधली को लेकर डीईओ कार्यालय में काफी देर तक हंगामा चला । कार्यालय में पहुंचे अभ्यर्थियों का आरोप है कि शिक्षको के चयन में नियमो को ताख पर रखकर काम किये जा रहे है जिसके चलते योग्य अभ्यर्थियों का चयन नही हो पाया जबकि जिला शिक्षाधिकारी का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों का चयन नही हो पाया केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के दारा बेवजह हंगामा खड़ा किया जाए रहा है।सारी भर्तियां नियम के साथ हुई हैं और किसी तरह का कोई भेद भाव नही किया गया है। 


अभ्यर्थी अपनी बात पर अड़े थे और जिलाशिक्षाअधिकारी किसी भी कीमत पर यह मानने को तैयार नही थे कि नियुक्तियां नियम विरुद्ध हुई हैं ।इनका कहना है कि भर्ती को  लेकर जो मापदंड निर्धारित किये गए थे उन्हों मापदंडों का अक्षरसः पालन किये गए है कहीं कोई भी गलत नहीं हुआ है ।


काफी देर तक हंगामा चलता रहा और हगामा तब शांत हुआ जब पुलिस के अलावे मौके पर तहसीलदार  भी पहुँच गए ।तहसीलदार ने अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश की लेकिन अभ्यर्थी डीईओ से सारे सवालों का जवाब लिखित मे चाहते थे ।आखिरी में अभ्यर्थियों ने लिखित में डीईओ से उनके आरोपो का जवाब मांगा और डीईओ ने सारे जवाब लिखित में दिए तब जाकर मामला शान्त हुआ 


देखिये पूरा वीडियो,वीडियो देखकर पूरा मामला समझ मे आ जाएगा ....




 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News