रायगढ़ मुनादी।। शुक्रवार को बस्तर में नक्सली हिंसा के खिलाफ होने वाले आंदोलन में रायगढ़ के छत्तीसगढ़ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने समर्थन दिए जाने की खबरों का खंडन किया है। चैंबर के जिलाध्यक्ष गोपी सिंह ने इस आशय की प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि इस विषय में न तो कोई चर्चा की गई है और न ही प्रदेशाध्यक्ष की ओर से कोई इस संबंध में निर्देश आए हैं।
बस्तर में नक्सलियों द्वारा भाजपा के 4 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जिला रायगढ़ ईकाई ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए घटना पर दुख व्यक्त किया है वहीं उन्होंने मृतक भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। किसी भी सभ्य समाज में यह के लिए असभ्य घटनाक्रम है।
चैंबर अध्यक्ष गोपी सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मृतक परिवार के साथ खड़ा है। वहीं उन्होंने कहा उक्त विषय पर भाजपा के द्वारा किए जाने वाले चक्का जाम आंदोलन पर चैंबर ऑफ कॉमर्स सहयोग दे रहा है इस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी का अभी तक कोई आदेश सूचना नहीं आया है। भाजपा द्वारा आयोजित धरना या चक्का जाम जैसे आंदोलन का समर्थन पर चैंबर ऑफ कॉमर्स रायगढ़ ईकाई अध्यक्ष ने पुष्टी नही की है।
चैम्बर ऑफ कामर्स प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी और रायगढ़ ईकाई अध्यक्ष गोपी सिंह से भाजपा के किसी भी पदाधिकारियों ने इस विषय पर कोई चर्चा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ इकाई को चैंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भाजपा के किसी भी चक्का जाम जैसे आंदोलन का समर्थन करने का निर्देश नही दिया गया है।