साइना नेहवाल ने जीता बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप, लक्ष्य बाहर

munaadi news image
April 28, 2022



साइना नेहवाल ने जीता बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप, लक्ष्य बाहर

साइना ने दक्षिण कोरिया की सिम यूजिन को 21-15 17-21 21-13 से शिकस्त दी

munaadi news image
munaadi news image

मनीला। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने बुधवार को यहां बैडमिंटन एशियाई चैंपयिनशिप में अपना पहला दौर का मैच जीता लेकिन लक्ष्य सेन और बी साई प्रणीत हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए। चोट के बाद वापसी कर रही साइना ने दक्षिण कोरिया की सिम यूजिन को 21-15 17-21 21-13 से शिकस्त दी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता लक्ष्य हालांकि चीन के गैरवरीय ली शी फेंग के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो गए। पांचवें वरीय भारतीय खिलाड़ी को पुरुष एकल के 56 मिनट तक चले मुकाबले में फेंग के खिलाफ 21-12 10-21 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी प्रणीत को भी पहले दौर में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी के खिलाफ सीधे गेम में 17-21 13-21 से हार झेलनी पड़ी।

आकर्षि कश्यप भी महिला एकल में जापान की शीर्ष वरीय अकाने यामागुची के खिलाफ 15-21 9-21 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई। अश्विनी भट के और शिखा गौतम तथा सिमरन सिंघी और रितिका ठाकर की महिला युगल जोड़ी भी सीधे गेम में हारकर टूनार्मेंट से बाहर हो गईं। 

Advertisement

Advertisement

अश्विनी और शिखा को अना चिंग यिक चियोंग और तियोह मेइ शिंग की मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ 19-21 12-21 से हार का सामना करना पड़ा जबकि सिमरन और रितिका को पियरी टेन और मुरलीथरन थिन्नाह की मलेशिया की सातवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ 15-21 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News