हाथी के हमले से एक युवक की मौत, दो युवकों की बाल-बाल बची जान, काम करके घर लौटते समय रास्ते में हुआ सामना.....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
September 25, 2024



हाथी के हमले से एक युवक की मौत, दो युवकों की बाल-बाल बची जान, काम करके घर लौटते समय रास्ते में हुआ सामना.....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। काम करके अपने साथियों के साथ घर लौट रहे एक युवक पर हाथी ने हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार हेतु सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया गया है। उक्त मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है। 

Advertisement

Advertisement

Advertisement

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोहनपुर निवासी शिव प्रसाद राठिया 20 साल बुधवार की दोपहर 2 बजे के अपने दो साथियों के साथ भारतमाला मार्ग निर्माण में काम करके घर लौट रहा था। बाईक सवार तीनों युवक जब जमाबीरा रोड के पास पहुंचे ही थे कि अचानक हाथियों के चिंघाड़ की आवाज सुनकर तीनों भयभीत होकर जान बचाने इधर उधर भागने लगे। तभी हाथी ने शिव प्रसाद राठिया पर हमला कर दिया वहीं उसके दोनों साथियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। 

Advertisement

Advertisement

बताया जा रहा है कि घायल युवक को वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा उपचार हेतु धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जहां प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।  



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News