अब इस महिला अपर कलेक्टर का वीडियो हुआ वायरल ,शिक्षक को फटकार लगाते हुए आपा खो दी महिला अधिकारी ,कह दी ऐसी बात ,प्रदेश के शिक्षकों ने महिला अधिकारी के खिलाफ......

munaadi news image
May 30, 2022



अब इस महिला अपर कलेक्टर का वीडियो हुआ वायरल ,शिक्षक को फटकार लगाते हुए आपा खो दी महिला अधिकारी ,कह दी ऐसी बात ,प्रदेश के शिक्षकों ने महिला अधिकारी के खिलाफ......

munaadi news image
munaadi news image

सरगुजा मुनादी।। अपर कलेक्टर जैसे पद बैठी महिला अधिकारी किसी को सरेआम अपशब्द कहे, यह कम ही देखने सुनने में आता है। लेकिन, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की अपर कलेक्टर तनुजा सलाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें वह एक स्कूल में प्रवेश के काउंसलिंग के वक्त स्टाफ पर भड़कती व अमर्यादित व्यवहार करती नजर आ रही हैं। 






प्रदेश के एक महिला अपर कलेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।इस वायरल वीडियो में महिला अपर कलेक्टर एक शिक्षक को फटकार लगाते हुए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते देखी सुनी जा रही है।




दरअसल यह अपर कलेक्टर सरगुजा जिले की तनुजा सलाम है।जानकारी के मुताबिक अपर कलेक्टर जिले के नर्मदापुर में स्वामी आत्मानन्द स्कूल के प्रवेश के लिए हो रही काउंसलिंग में बतौर प्रभारी अधिकारी पहुंची थीं। इसी दौरान वह स्कूल के शिक्षक पर भड़क गई और अमर्यादित व्यवहार करने लगी।






मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार्यक्रम में सब कुछ चल ही रहा था, लेकिन अपर कलेक्टर बच्चों के नाम पढ़ रहे शिक्षक पर अचानक भड़क गईं। शिक्षक एक ही बच्चे का नाम बार-बार पढ़ रहा था। इससे खफा होकर पहले तो सलाम ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया और फिर कहने लगीं कि हम यहां डबल-डबल नाम पढ़ रहे हैं, आपको होश ही नहीं है। यहां सब गलत हो रहा है। मैं सब कैंसिल कर दूंगी। इसके लिए आप जिम्मेदार होंगे, आपने कोई  होमवर्क नहीं किया। मुझे लिस्ट दीजिए, जिसमें आपने गरीबी रेखा से नीचे और ऊपर के बच्चों के नाम अलग किए हैं? छात्र-छात्राओं के नामों की अलग अलग सूची कहा हैं? इसके बाद वह अपशब्द कहते हुए शिक्षकों को फरमाती हैं कि तुम गारंटी लो कि जो नाम ले रहे हो, वो सही हैं, तब मैं उनका सत्यापन करूंगी, अन्यथा सब कैंसिल कर दूंगी।


अपर कलेक्टर का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश का व्याख्याता संघ आक्रोशित हो गया है और इस मर्यादित व्यवहार के लिए अपर कलेक्टर को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग पर अड़ा हुआ है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News