जशपुर मुनादी।। खबर जशपुर से हैं जहाँ गम्भीर रूप से जल चुका एक सीरियस मरीज अस्प्ताल में ईलाज कराने के बजाय वापस अपने घर जाने पर आमादा है । इस मामले का वीडियो भी सामने आया है ।



पूरा मामला जिले के सन्ना का है । यहाँ के छिछली गाँव के रहने वाले एक व्यक्ति को इमरजेंसी सेवा 108 के जरिये सरकारी अस्प्ताल सन्ना लाया जाता है लेकिन वह ऐम्बुलेंस से उतरने को तैयार नहीं है ।वह अस्प्ताल में ईलाज कराने के बजाय वापस अपने घर जाना चाहता है ।
इस मामले से जुड़े एक वीडियो में सन्ना सरकारी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा मरीज से बार बार अस्प्ताल चलने की बात कही जा रही है लेकिन वह अस्प्ताल नहीं जाना चाहता । डॉक्टर और मरीज के बीच वीडियो में चल रही बात चीत से यह जानकारी मिली कि गम्भीर रूप से जल चुके ग्रामीण को ऐम्बुलेंस के जरिये जिला अस्पताल जशपुर ले जाया गया था लेकिन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना भेज दिया गया । लेकिन जला हुआ आदमी ऐम्बुलेंस से उतरने को तैयार नहीं है । डॉक्टर के द्वारा मरीज और उसके साथ के परिजनों को इलाज कराने की समझाइश दी जा रही है लेकिन वह ईलाज कराने को तैयार नहीं है । डॉक्टर की माने तो गम्भीर रूप से जले इस आदमी को ईलाज के लिए रायपुर जाने की जरूरत है इसलिए डॉक्टर उसे बार बार रायपुर जाने की सलाह दे रहे है लेकिन वह रायपुर भी जाने को तैयार नहीं है ।
इस वीडियो को देखिये पूरी बात समझ में आ जाएगी


बहरहाल इस वीडियो को देखकर आप अपनी राय हमे जरूर दें