Munaadi Big Breaking - फल विक्रेता के घर पाकिस्तान का झंडा, राजनीति में आया उबाल, भाजपाई बैठे धरने पर, एसपी ने कहा - कार्रवाई जारी, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 25, 2022



Munaadi Big Breaking - फल विक्रेता के घर पाकिस्तान का झंडा, राजनीति में आया उबाल, भाजपाई बैठे धरने पर, एसपी ने कहा - कार्रवाई जारी, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। सारंगढ़ जिले के सरिया थाना अंतर्गत एक मामला सामने आया है। पुलिस ने एक फल विक्रेता के घर से पाकिस्तान का झंडा बरामद किया है। यह झंडा कहां से आया और कैसे लगाया गया फिलहाल पुलिस इस मसले पर चुप है और जांच जारी होने की बात कह रही है वहीं राजनीति में उबाल आ गया है। भाजपा के लोगों ने सरिया थाना के सामने धरना दे दिया है।

दीपावली के दूसरे ही दिन अचानक जिले का माहौल गरम हो गया। सरिया के अटल चौक स्थित एक फल विक्रेता जिसका नाम मुस्ताक बताया जा रहा है उसके घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराया हुआ था। जब स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना थाने में दी और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए झंडा की जब्ती बना दी। लेकिन इस मामले पर भाजपा ने तीखे तेवर अख्तियार किए हैं।

Advertisement



भाजपा नेता और जिला महामंत्री अरुणधर दीवान ने जहां आरोपियों पर FIR दर्ज करने और देशद्रोह का मामला बनाने की मांग की है वहीं भाजपा नेता आलोक सिंह ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए शहरों भी डोर -टू - डोर गहन जांच की मांग की है। वहीं स्थानीय भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्रही के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता थाने के सामने धरने पर बैठ गए हैं।



सारंगढ़ एसपी राजेश कुकरेजा ने मुनादी को बताया की इस मामले में कार्रवाई जारी है और आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला पंजीबद्ध करने की कार्रवाई जारी है। वहीं एक पुलिस कर्मी ने अनौपचारिक तौर पर बताया की संभवतः किसी बच्ची ने इस झंडे को लगा दिया। लेकिन सवाल यह है की पाकिस्तानी झंडा आया कहां से। बहरहाल इस मसले पर पुलिस की कार्रवाई और भाजपा का धरना दोनो जारी है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News