Munaadi Big Breaking - नूपुर शर्मा के बयान पर बोले पूरी शंकराचार्य, द्रोपदी के कारण महाभारत हुआ इनके कारण गृह युद्ध की स्थिति बनी है, बयान को आक्षेप की तरह .............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
June 14, 2022



Munaadi Big Breaking - नूपुर शर्मा के बयान पर बोले पूरी शंकराचार्य, द्रोपदी के कारण महाभारत हुआ इनके कारण गृह युद्ध की स्थिति बनी है, बयान को आक्षेप की तरह .............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने आये पूरी के शंकराचार्य स्वामी निश्छलानंद सरस्वती ने एक प्रेस कांफ्रेंस  में भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी बात को बोलते समय सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि द्रोपदी ने भी सत्य ही कहा था लेकिन महाभारत हो गया अब इनके बयान के बाद देश में गृह युद्ध जैसे हालात बनते दिख रहे हैं। 


हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नूपुर शर्मा ने जो कहा वो बात उनकी ही पुस्तक में लिखी है, उसने अनुवाद कर बताया है जिसे दूसरे पक्ष द्वारा इसे आक्षेप के रूप में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि जब नूपुर शर्मा के ऊपर कार्रवाई हो चुकी है तो दूसरे पक्ष को संयम दिखाना चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी होना अच्छी बात है लेकिन उसे बोलते समय कैसे कहा जाय यह भी मायने रखता है। उसी संबंध में द्रोपदी का भी उदाहरण उनके द्वारा दिया गया। 




जब उनसे बनारस में हुए धर्म संसद के बारे में सवाल किया गया, जिसमें साधुओं द्वारा सड़क पर उतरने की बात कही गयी थी, उसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने शंकराचार्यों के हस्तक्षेप को कमतर करने के लिए धर्म संसद की स्थापना की वहीं कांग्रेस के नेहरू जी द्वारा अखाड़ा परिषद बनाया गया था। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म संसद जैसी संस्था का महत्व क्या है ?


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News