MUNAADI BIG BREAKING: बीच सड़क पर ही आपस में भिड़े पुलिस वाले,गाली-गलौज के साथ हाथपाई...वायरल हो रहा विवाद का वीडियो

munaadi news image
August 03, 2024



MUNAADI BIG BREAKING: बीच सड़क पर ही आपस में भिड़े पुलिस वाले,गाली-गलौज के साथ हाथपाई...वायरल हो रहा विवाद का वीडियो

munaadi news image
munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।।  पुलिसकर्मियों के बीच सरेराह गाली गलौज और हाथापाई का मामला सामने आया है। बीच सड़क पुलिसकर्मी आपस में भिड़े हैं। पुलिसकर्मियों के इस विवाद और हाथापाई का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

Advertisement

Advertisement

Advertisement


जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन में पदस्थ कांस्टेबल विष्णु चंद्रा और विनय ठाकुर की कुछ दिन पहले जेल से कोर्ट में कैदियों को पेश करने की ड्यूटी लगी थी। दोनों जेल से कैदी लेकर कोर्ट गए थे। तबीयत खराब लगने के कारण कांस्टेबल विष्णु चंद्रा वहीं बेंच में आराम करने लगा। उसने साथी कांस्टेबल को कैदियों का पेशी कराने और जेल दाखिल करने से पहले जगाने के लिए कहा। लेकिन पेशी के बाद कांस्टेबल विनय बिना बताए कैदियों को लेकर जेल चला गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। 


Advertisement

Advertisement

अगले दिन कॉल कर के फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और यही विवाद सड़क तक आ गया। जेल चौक के पास दोनों पुलिसकर्मियों का सामना हो गया और दोनों आपस में भिड़ गए। इस दौरान सरेराह बीच सड़क में दोनों एक दूसरे को गाली गलौच करते हुए हाथापाई करने लगे। पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई का विडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है, पुलिसकर्मियों का मामला होने के कारण अब तक इस पर थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। हालंकि, पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News