लीनेस सेवांजली ने अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती मनाई, इस अवसर पर पहुंची .........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 03, 2024



लीनेस सेवांजली ने अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती मनाई, इस अवसर पर पहुंची .........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी ।। लीनेस सेवांजली रायगढ़ ने समाज में वृद्धजनों के योगदान को सम्मानित करने और उनके प्रति समर्थन और देखभाल की भावना विकसित करने के साथ साथ वृद्ध जनों के स्वास्थ्य, कल्याण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए वर्तमान एरिया एडवाइजर (फाउंडर अध्यक्ष) ली सुमिता पांडेय और अध्यक्ष ली रजनी मिश्रा के मार्गदर्शन में, सेवांजली क्लब के वर्तमान सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय वृद्धा आश्रम में एकत्र होकर आश्रम के सभी सम्मानित वरिष्ट जन के साथ मिलकर वृद्धा आश्रम परिसर की सफाई कर सफाई का शपथ लिया।

Advertisement

Advertisement

सेवांजली सदस्यों ने प्रत्येक वरिष्ट जनों के साथ उनके जीवन के बहुमूल्य अनुभवों को साझा किया, वर्तमान में उनके परेशानियों को समझा, उनकी समस्याओं के निराकरण के साथ सतत संपर्क और सहयोग के लिए उन्हें आश्वस्त किया । इसके साथ साथ गांधीजी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सर्वजन हिताय के उद्देश्य पर प्रार्थना की, साथ ही गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को साझा किया।

अंत में आश्रम के सभी सम्मानित वरिष्ट जनों को फल, बिस्किट और स्वादिष्ट नाश्ता प्रदान किया । सेवांजली सदस्यों के साथ समय बिताने पर वरिष्ट जन आनंदित हुए और उन्होंने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया । इसके साथ साथ सेवांजली रायगढ़ ने क्लब के बी ओ डी की बैठक का आयोजन भी किया, जिसमें आगामी आधिकारिक यात्रा की तैयारियों पर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई ।

Advertisement

Advertisement

आज के इस कार्यक्रम में चेयर पर्सन ली तनु शर्मा, ली. प्रिया पांडेय, ली. ममता चौहान, कोषाध्यक्ष ली. रूपांजली देशमुख, ली. कावेरी शुक्ला, ली. प्रतिभा सिंह, ली. निशत अली, ली सुधा मिश्रा, ली. लता बघेल, ली. सुनीता यादव, ली. रीटा श्रीवास्तव, ली. सरोजनी कुर्रे की गरिमामय उपस्थिति रही।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News