Breaking Jashpur टीवी न्यूज का पत्रकार पहुंचा थाना,कहा - इनके मोबाईल का सी डी आर जांच करो..इन्होंने मेरा जीना हराम कर दिया है , मुझे सोशल मीडिया पर गाली देते हैं और....

munaadi news image
November 01, 2022



Breaking Jashpur टीवी न्यूज का पत्रकार पहुंचा थाना,कहा - इनके मोबाईल का सी डी आर जांच करो..इन्होंने मेरा जीना हराम कर दिया है , मुझे सोशल मीडिया पर गाली देते हैं और....

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। पत्रकार अजय सूर्यवंशी ने बगीचा थाने में लिखित शिकायत कर बताया है कि वह टीवी चैनल का पत्रकार होने के साथ साथ बगीचा के रन पुर क्षेत्र का जनपद सदस्य भी है ।बीते 1 साल से गांव के ही कुछ असामाजिक लोगो के द्वारा सोशल मीडिया साईट पर उसे अपमानित किया जा रहा है जिसके चलते वह और उनका परिवार मानसिक संत्रास के दौर से गुजर रहा है।इसी क्रम में 4 दिन पहले गांव के ही हेमानंद यादव एवं उमा यादव के द्वारा फेसबुक पर उसे गाली गलौज कर अपमानित किया गया । 

Advertisement


इनका यह भी आरोप है कि इन्हीं तत्वों के द्वारा उसके खिलाफ कई तरहके  षड्यंत्र रचे जा रहे है और उसे झूठे केस में फंसाने की साजिश रची जा रही है।प्रार्थी पत्रकार का कहना है कि उसे प्रताड़ित करने वाले ऊंची जाति के लोग हैं जो उसे नीचा दिखाने के उसे हर वक्त अपमानित करते रहते है ।


पत्रकार ने पुलिस से आग्रह किया है कि उन्हें अपमानित कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले और समाज में नीचा दिखाने की साजिश रचने वाले तत्वों के मोबाइल का cdr निकालकर पूरे मामले की जांच की कराई जाय ताकि उसे न्याय मिल सके और प्रताड़ना से मुक्ति भी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News