Jashpur breaking शिक्षक को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड ,विभाग ने कल ही आदेश जारी किया था और आज ही होने लगा….....पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 19, 2022



Jashpur breaking शिक्षक को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड ,विभाग ने कल ही आदेश जारी किया था और आज ही होने लगा….....पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी ।। शराब के नशे में चूर होकर स्कूल आने वाले शिक्षको के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।जिला शिक्षाधिकारी ने एक ऐसे ही शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। निलंबित शिक्षक पत्थलगांव ब्लॉक के रोकबहार में पदस्थ है।जिला शिक्षा अधिकारी ने यहां पदस्थ शिक्षक गौरी शंकर भगत  को छग सिविल सेवा( वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील)नियम 1966के नियम 9 के तहत कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है।

Advertisement


उक्त शिक्षक के विरुद्ध स्कूल के नाबालिग छात्रा के सामने बैठकर शराब पीने के गंभीर आरोप है।वायरल फोटो के अनुसार उक्त शिक्षक स्कूल ड्रेस पहने एक छात्र के सामने बैठकर शराब पीता हुआ दिख रहा है ।यह फोटो सोशल मीडिया में जोर से वायरल हुआ और वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को गुरुवार देर रात को ही सस्पेंड कर दिया ।स्कूल में शराब नहीं पीने की जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त आदेश जारी किए थे। लेकिन आदेश के अगले दिन ही स्कूल में नाबालिग छात्र के सामने एक शिक्षक के द्वारा शराब पिए जाने जाने की तस्वीर सोशल मीडिया में आ गई ।




munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News