जशपुर मुनादी ।। बीते 25 मई को दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधी रात को यहाँ के डॉक्टरों से हुई मार पीट की घटना के बाद दो डॉक्टरों के हुए इस्तीफे को लेकर संसदीय सचिव यूडी मिंज ने आज नया खुलासा किया है ।
उन्होंने मुनाड़ी डॉट कॉम से बात चीत के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि अस्पताल के डॉक्टर महेश्वर माणिक और निशान्त सोनवानी के जिस इस्तीफे को लेकर राजनीतिक माहौल बनाया जा रहा है उस इस्तीफे को लेकर नया तथ्य ये सामने आया है कि इनके द्वारा 25 मई की रात को जो पहला इस्तीफा लेटर बनाया गया था उसमें उन्होंने बताया है कि वे पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दे रहे है ।उस इस्तीफे के लेटर में दोनो डॉक्टरों ने बाकायदे इस्तीफा देने के समय का भी जिक्र किया है ।लेटर के बाद उन्होंने इस्तीफे का दूसरा लेटर तैयार किया जिसमें उन्होंने स्वयं को मारपीट की घटना से आहत होना बताया है।यह गौर करने वाली बात है कि 2 तरह के त्याग पत्र क्यों बनाये गए और दोनो में अलग अलग कारण क्यों दर्षाये गए इससे कहीं न कहीं यह साफ होता है कि इस घटना को लेकर जानबूझकर पॉलटिकल माहौल निर्मित किया जा रहा है और इसके पीछे कुछ राजनितिक ताकतें काम कर रही हैं ।
संसदीय सचिव व विधायक यूडी मिंज ने बताया कि मार पीट की घटना न तो उनके सामने हुई न उंन्हे इस घटना की जानकारी थी ।उनके और कलेक्टर के जाने के बाद क्या कुछ हुआ उंन्हे नहीं पता । उन्होंने कहा कि मार पीट की जो घटना घटित हुई वो गलत है और मारपीट करने वाले लोग उनके साथ नहीं गए थे ।दो लोगो पर मारपीट के आरोप लगे थे एक ने थाने में सरेंडर कर दिया जबकि दूसरे आरोपी को डॉक्टरों ने पहचानने से इनकार कर दिया ।
उन्होंने आगे कहा कि दुलदुला अस्पताल में काफी लंबे समय से जारी अव्यवस्थाओं की जांच होनी चाहिए और जो इन अव्यवस्थाओं को प्रश्रय देने में लगे हैं चाहे शासकीय तंत्र हो ,अशासकीय तंत्र हो या फिर राजनीति तंत्र को उनके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए ।क्योंकि इससे पहले भी इस अस्पताल की कई शिकायतें सामने आ चुकी है।कुछ दिन पहले यहाँ अटेंडेंस रजिस्टर फाड़े जाने की घटना हुई थी जिसकी जाँच भी चल रही है ।शराब के नशे में ड्यूटी करना इन डॉक्टरों की रूटीन में शामिल है ।कुछ माह पहले जब दुलदुला में एक कार्यक्रम में थे उस दौरान भी अस्पताल में भारी अव्यवस्थाओं की शिकायतें मिली थी जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्कालीन बीएमओ को हटाया गया था ।
डॉक्टरों के इस्तीफे को लेकर विधायक द्वारा किये गए खुलासे को लेकर जब हमने इस्तीफा देने वाले डॉक्टर निशान्त सोनवानी से जब हमने दूरभाष पर दो तरह के त्यागपत्र को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया।उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल एक ही त्याग पत्र लिखे है 2 तरह के त्यागपत्र देने की बात गलत है ।
सुनिए संसदीय सचिव का खुलासा ,और क्या बोले .......