अगर आप भी हाथी प्रभावित क्षेत्र में रहते हैं तो इस वीडियो को जरूर देखिये ,जशपुरं में एक महीने के भीतर 4 लोगो की जान जाने के बाद हाथियों को लेकर सामने आई एक नई बात तो कीजिये क्लिक देखिये पूरा वीडियो ,पढिये पूरी रिपोर्ट

munaadi news image
June 08, 2022



अगर आप भी हाथी प्रभावित क्षेत्र में रहते हैं तो इस वीडियो को जरूर देखिये ,जशपुरं में एक महीने के भीतर 4 लोगो की जान जाने के बाद हाथियों को लेकर सामने आई एक नई बात तो कीजिये क्लिक देखिये पूरा वीडियो ,पढिये पूरी रिपोर्ट

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। एक महीने के भीतर कुनकुरी वन परिक्षेत्र में हाथियों से हुई 4 लोगो की मौत के बाद वनांचल इलाके के रहवासियों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण इलाकों में यह अफवाह जोरो से फैल गया है कि लोगो को सिरियली मौत के घाट उतारने वाले दंतैल पागल हो गए हैं ।इस अफवाह के बाद जंगली क्षेत्र और खाशकर हाथी प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग डरे हुए हैं। लेकिन हकीकत यह है कि हाथी पागल नहीं हुए है बल्कि बरसात के आरंभिक दौर में हाथी के अंदर एक ऐसी क्रिया होती है जिसके बाद हाथी तनाव में आ जाते है और उनके सामने जो भी आता है उसे तहस नहस कर देते हैं । चाहे घर हो पेंड हो या इंसान हो । 

Advertisement

Advertisement


भाजयुमो के युवा नेता विकास नाग के द्वारा इसको लेकर एक वीडियो जारी किया गया है ।वीडियो में यह बताने की कोशिश की गई है कि आखिर क्यों और किस वजह से हाथी इन दिनों तनाव में रहते है। उन्होंने बताया कि मानसून के आरंभिक दौर याने जून का महीना इनके लिए मीटिंग टाईम होता है ।इस दौरान नर और मादा हाथी के कान के पिछले हिस्से से एक तरल का स्राव होता है और तरल हाथियों के मुँह में चला जाता है ।तरल काफी कड़वा होता है और इसके मुँह में जाते ही हाथी उन्मादी हो जाते है ।इस काल को मस्त काल काल कहा जाता है याने इस दौर में हाथी मस्त की मुद्रा में रहते हैं ।विकास के मुताबिक नर और मादा दोनो में यह पाया जाता है कि नर हाथियों पर इसका ज्यादा असर होता है । 


आपको बता दें कि वन परिक्षेत्र कुनकुरी में एक माह के भीतर अबतक 4 लोग दंतैल हाथी की जद में आकर जान गंवा चुके है । मंगलवार को दन्तेलो ने एक महिला और एक पुरुष को दो अलग अलग गावो में कुचलकर मार डाला जबकि इससे पहले भी दो लोग हाथी की चपेट में आकर जान गंवा चुके है। 


इन परिस्थितयो में वन विभाग लोगो को हाथियों से बचने का उपाय बताने में जुटा हुआ है।ग्रामीणों को जंगल जाने से मना किया जा रहा है। वन विभाग के कुनकुरी एसडीओ नवीन निराला ने भी बताया कि इन दिनों हाथी मस्त मुद्रा में होते है और यह काफी खतरनाक दौर होता है ऐसे में लोगो को हाथियों के आस पास जाने से बचने की जरूरत है ।


देखिये वीडियो सुनिए पूरी बात

Advertisement

Advertisement



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News