यहाँ हाथी नही चूहों ने जीना हराम कर दिया है , चूहों को मारने के लिए जारी करना पड़ा टेंडर, लाखो रुपये देकर चूहों को दफनाने में जुटा है .....पढिये पूरी रिपोर्ट जानिए चूहामार अभियान ...

munaadi news image
July 30, 2022



यहाँ हाथी नही चूहों ने जीना हराम कर दिया है , चूहों को मारने के लिए जारी करना पड़ा टेंडर, लाखो रुपये देकर चूहों को दफनाने में जुटा है .....पढिये पूरी रिपोर्ट जानिए चूहामार अभियान ...

munaadi news image

बस्तर मुनादी ।।यूँ तो घरों में चूहों का होना कोई बड़ी बात नहीं है।चूहों के द्वारा घर मे रखे वस्तुओं को कुतरकर बेकाम कर देना भी सामान्य सी बात है लेकिन जब इन चूहों के वजह से सरकार का लाखों करोड़ो का नूकसान होने लग जाय तो बात बड़ी हो जाती है।

Advertisement

Advertisement



प्रदेश के बस्तर में कुछ ऐसा ही हो रहा है।यहाँ चूहों ने जीना हराम कर दिया है।बल्कि सरकार के करोड़ो लाखो का सामान भी चूहों ने बर्वाद कर दिया है। हम बात कर रहे है बस्तर में बने 700 करोड़ की लागत वाले मेडिकल कॉलेज की ।इस मेडिकल कॉलेज में चूहों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है और इन चूहों के खात्मा के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को टेंडर जारी करना पड़ गया ।



इस मेडिकल कॉलेज में चूहे हजारों की संख्या में है और हर दिन अस्पताल में लगे लाखो रुपयों के उपकरणों को कुतरकर उपकरणों को बेकाम कर दे दे रहे है।चूहों ने कई जांच उपकरणों के तार कुतर दिये जिसके चलते यहां 2 दिनों तक जांच रुक गयी। बताते है कि चूहे इतने बेकाबू हो गए हैं कि मरीजो के बेड तक पहुंच जा रहे हैं और मरीजो की दवाइयां और ग्लूकोज तक पी जा रहे हैं।


Advertisement

Advertisement

इन चूहों को मारकर दफनाने का काम रायपुर के एक निजी कम्पनी को दिया गया है।चूहों को मारने के लिए 12 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कम्पनी के कर्मचारियों के द्वारा हर दिन 50 से 60 चूहों को मारकर दफनाया जा रहा है फिर भी अभी 5 से 6 हजार चूहे अस्पताल में आतंक मचा रहे हैं। एक महीने से चल रहे चूहामार अभियान के तहत अबतक तकरीबन 15 सौ चूहों को मारकर दफनाया जा चुका है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News