पहले टक्कर फिर टायर में ब्लास्ट के बाद धू -धू कर जल उठा कोयले से भरा ट्रेलर,सामने ही था पेट्रोल पंप फिर........ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 15, 2024



पहले टक्कर फिर टायर में ब्लास्ट के बाद धू -धू कर जल उठा कोयले से भरा ट्रेलर,सामने ही था पेट्रोल पंप फिर........ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। मंगलवार की शाम दो ट्रेलर में अचानक आग लगने की घटना से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। आगजनी की जानकारी मिलते ही जूटमिल पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे के मशक्कत के बाद आगे पर काबू पाया जा सका।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दर्रामुडा गांव के पास स्थित गोयल फ्यूल के सामने मंगलवार की शाम 4 बजे के आसपास ओडिसा से कोयला लेकर आ रहे ट्रेलर क्रमांक ओडी 23 एन 8372 का चालक पानी भरने के लिये उतरा ही था कि इसी समय एक अन्य ट्रेलर क्रमांक ओडी 23 एन 7772 का चालक वहां पहुंचा और उस गाड़ी को रगड़ते हुए पार हुआ। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद टायर में ब्लास्ट होते ही दोनों ही गाड़ियों में आग लग गई और धीरे-धीरे यह आग बढ़ते चली गई, जिसके बाद दोनों ही वाहन के चालक मौके से फरार हो गए।  

बताया जा रहा है कि दो टेªलर वाहनों में आगजनी की घटना के बाद फायर बिग्रेड की टीम के अलावा जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।   

Advertisement

Advertisement

जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि एनएच 49 में दर्रामुडा गांव के पास आज शाम अनबैलेंस होकर दो ट्रैकों के द्वारा आपस में टकराने से आग लग जाने की खबर मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News