रायगढ़ से पैदल लूथरा शरीफ की हाजिरी को चले फैजुल्लाह खान, 200 किमी का सफर पैदल करेंगे तीन दिनों में, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 04, 2022



रायगढ़ से पैदल लूथरा शरीफ की हाजिरी को चले फैजुल्लाह खान, 200 किमी का सफर पैदल करेंगे तीन दिनों में, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

Advertisement

Advertisement

रायगढ़ मुनादी।। शहर के चांदनी चौक फौजदार पारा के रहने वाले फैजुल्लाह खान शनिवार की सुबह 7:00  पैदल लूथरा शरीफ रवाना होंगे। हजरत सैयद इंसान अली रहमतुल्लाह अलेह शाह के आस्ताने पर रायगढ़ वासियों के लिए तरक्की खुशहाली और अमन की दुआ मांगने के लिए रवाना हो रहे हैं।


उनके रवाना होने के पूर्व चांदनी चौक में शाम को 6:00 बजे रायगढ़ संदल कमेटी के सदस्यगण और शहर के लोगों के द्वारा उनका इस्तकबाल किया गया और उनसे दुआओं की गुजारिश की गई। उनके पैदल लूथरा शरीफ जाने को लेकर के लोगों में खुशी का माहौल है कि आज भी लोगों में ऐसा जज्बा है कि वलियों के दर पर जाने के लिए किसी भी तरह के साधन की जरूरत नहीं अपने पैरों से खुद चलकर दोनों हाथ उठाकर रायगढ़ के लिए दुआ मांगेंगे। फैजुल्लाह के पैदल सफर करने को लेकर लोगों ने दुआ किया कि अल्लाह उनके इस सफर को आसान फरमाए । रायगढ़ से लूथरा शरीफ की दूरी लगभग 200 किमी है। तीन दिनों में लूथरा शरीफ पहुंचने का इन्होंने लक्ष्य बनाया है।


फैजुल्लाह के पैदल लूथरा शरीफ जाने की खबर मिलते ही शाही संदल कमेटी द्वारा इनके हौसला अफजाई किया और खुशी जाहिर किया।  इस सारे कार्यक्रम को सफल बनाने में सदर रायगढ़ संदल कमेटी मोहम्मद अनीस ,मोहम्मद शमशीर, मोहम्मद ताज ,राजू भाई फॉल सीलिंग वाले,शानू साबरी ,अल्ताफ हुसैन ,जावेद खान ,फिरोज खान, मोहम्मद ताजुद्दीन ,मोहम्मद तनवीर साबरी ,शेख अतहर हुसैन, मोहम्मद इम्तियाज साबरी, मोहम्मद तहसीन खान मोहम्मद अकबर ,सोहेल हुसैन केसर शहर के अन्य लोगों ने उनका इस्तकबाल किया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News