पेड़ पर लटकती हुई मिली एक महिला और पुरुष की लाश, लोगों ने की शिनाख्त, जब हुआ दोनों के नामों का खुलासा तब ........... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
March 21, 2024



पेड़ पर लटकती हुई मिली एक महिला और पुरुष की लाश, लोगों ने की शिनाख्त, जब हुआ दोनों के नामों का खुलासा तब ........... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

कोरबा मुनादी।। शुक्रवार की सुबह फांसी पर एक महिला और पुरूष की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को उतरवाते हुए पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है। मामला कोरबा जिले का है। 

Advertisement

Advertisement

Advertisement

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बैरा के आश्रित मोहल्ला उदरदा में शुक्रवार की सुबह खेत तरफ जा रहे ग्रामीणों ने देखी जिसके बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जहां दोनों मृतकों की शिनाख्त देवर और भाभी के रूप में हुई। जिसमें पुरूष की पहचान उमेन्द्र गोंड 27 साल एवं महिला की पहचान कलावती 34 साल के रूप में हुई। गांव के ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस में दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है।     

Advertisement

Advertisement

इस संबंध में परिजनों का कहना है कि दोनों ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया यह उन्हें समझ नही आ रहा है। महिला के पति रोजी मजदूरी के अलावा खेती किसानी का काम करता है। सुबह वह उठा तो उसकी पत्नी घर में नही थी तब उसे लगा कि वह आसपास कही गई होगी। लेकिन बाद में फांसी पर लटकती हुई लाश मिलने से उसे भी कुछ समझ में नही आ रहा है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News