स्कूल परिसर में गुब्बारा फटने के मामले में कलेक्टर का एक्शन, तीन सदस्यीय समिति का गठन, पूरे मामले को होगी जांच, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 17, 2022



स्कूल परिसर में गुब्बारा फटने के मामले में कलेक्टर का एक्शन, तीन सदस्यीय समिति का गठन, पूरे मामले को होगी जांच, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।।  नटवर स्कूल परिसर में आज दोपहर हाइड्रोजन सिलेंडर फटने से दो व्यक्तियों के घायल होने की घटना सामने आई है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने तत्काल मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित कर दी है। एसडीएम रायगढ़, खाद्य अधिकारी और जिला शिक्षाधिकारी इस मामले की जांच करेंगे। इस घटना से स्कूल के किसी बच्चे को कोई क्षति नहीं पहुंची है। सारे बच्चे सुरक्षित हैं।

Advertisement

Advertisement


नटवर स्कूल परिसर में गैस के गुब्बारे फुलाने वाले हाइड्रोजन सिलेंडर में आज दोपहर ब्लास्ट हो गया। जिससे इस कार्य में लगा एक श्रमिक गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं उसके साथी को भी कुछ चोटें आई हैं। घटना के तत्काल बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

https://munaadi.com/news-details/Munaadi-Big-Breaking-Accident-while-filling-air-in-balloon,-a-young-mans-leg-was-amputated,-ones-condition-



Advertisement

Advertisement

घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। जिला शिक्षाधिकारी ने बताया कि इस घटना से स्कूल के किसी बच्चे को कोई क्षति नही पहुंची है। सारे बच्चे सुरक्षित हैं। कलेक्टर श्रीमती साहू द्वारा गठित समिति इस पूरे मामले की जांच करेगी। जिसके पश्चात आगे कार्यवाही की जाएगी


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News