बिलासपुर मुनादी
सवारियों से भरी यात्री बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी ।इस हादसे में अबतक 3 की मौत की खबर आ रही है।अभी तक इस मामले में ज्यादा कुछ अपडेट तो नहीं आया है लेकिन अबतक मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसा बिलासपुर के रतनपुर के पास हुआ हैं।
बताया जा रहा है कि बस में बीजेपी कार्यकर्ता सवार थे ।बस सूरजपुर से रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जा रही थी। सभी कार्यकर्ता सूरजपुर जिले के थे जो बस में सवार थे ।तभी सुबह सुबह कार्यकर्ताओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और हादसे में 3 बीजेपी कार्यकर्ताओं की जान चली गयी।
बहरहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ ? मौके पर पुलिस पहुंच गई है।