जशपुर मुनादी।। जिले के फरसाबहार एसडीएम शबाब खान के विरुद्ध उनके ही कार्यालय में पदस्थ एक भृत्य और ड्राइवर ने गम्भीर आरोप लगाए है। दोनों कर्मचारियों के द्वारा जिले के कलेक्टर को लिखित में शिकायत की गई है और बताया गया है कि एसडीएम शबाब खान के द्वारा छुट्टी के दिन एवं अन्य दिनों में निवास में बुलाकर हाथ पैर में मालिश तो कराया ही जाता है साथ ही साथ उन्हें बाजार से घरेलू सामान भी ख़रीदवाये जाते है जिसका भुगतान उन्हें स्वयं करना पड़ता है ।

वाहन चालक गौरी शंकर यादव और भृत्य नरेश कुमार का कहना है कि उन्हें पंचायत चुनाव के वक़्त 2019 में मूल पदस्थापना से हटाकर एसडीएम कार्यालय में संलग्न किया गया था।चुनाव खत्म होने के बाद भी उन्हें मूल जगह पर नहीं भेजा गया।एसडीएम से कई बार आग्रह करने के बावजूद उन्हें यह बोलकर भगा दिया जाता है कि वह ब्लॉक के कलेक्टर है और कुछ भी कर सकते है।
कर्मचारियों के इस गम्भीर आरोप को लेकर जब एसडीएम शबाब खान से दुरभाष पर औपचारिक चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के द्वारा एक अधिकारी पर गम्भीर आरोप लगाए हैं इसलिए इसकी बारीकी से जांच होनी चाहिए ।
https://munaadi.com/news-details/Breaking-jashpur-After-the-ruckus-on-the-statement-of-tribal-leader-Premkumar-Gedam,-the-statement-of-this-big-officer-of-the-district-also-came
जाँच के बाद ही असलियत सामने आएगी ।मैं जांच में पूरा सहयोग करूँगा ।आरोप लगाना बड़ी बात नहीं है उसे प्रमाणित होना जरूरी होता है।