जशपुर का अजब गजब गांव,3 वर्षों में 3 सरपंच , करप्शन ऐसा कि मत पूछिए , अब जाकर हरकत में आए अधिकारी ,पढ़िए गांव की पूरी "भ्रष्टकथा "

munaadi news image
February 04, 2023



जशपुर का अजब गजब गांव,3 वर्षों में 3 सरपंच , करप्शन ऐसा कि मत पूछिए , अब जाकर हरकत में आए अधिकारी ,पढ़िए गांव की पूरी "भ्रष्टकथा "

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। सरपंच की शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत के तात्कालीन सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । 

Advertisement


पूरा मामला फरसाबहार जनपद पंचायत क्षेत्र के तपकरा ग्राम पंचायत का है । जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव ने शिकायत की जांच प्रतिवेदन के आधार पर फरसाबहार सचिव व ग्राम पंचायत tapara के तात्कालीन सचिव जगनाथ जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी निलंबन आदेश में पंचायत के प्रतिनिधियों की गैर जानकारी व बगैर किसी प्रस्ताव के पंचायत के खाते से तकरीबन 74 लाख का आहरण कर पूर्ण राशि गबन किए जाने की बात लिखी गई है।


वर्तमान सरपंच द्वारा इस पूरे मामले की शिकायत की गई थी ।शिकायत की जांच के बाद राशि गबन किए जाने की पुष्टि हो गई।जनपद सीईओ के द्वारा जांच प्रतिवेदन तैयार कर जिला पंचायत सीईओ को प्रस्तुत किया गया था ।इसी प्रतिवादन के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है।



आपको बता दें कि ग्राम पंचायत tapkara में वित्तीय अनियमितता को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था । पंचायत की राशि में हेर फेर के चलते 3 वर्षों में यहां 3 सरपंच बन चुके है। 2020 के पंचायत चुनाव में मीना नायक सरपंच निर्वाचित हुई थी। करीब 1 साल बाद ग्राम पंचायत के वार्ड पंचों ने लाखों रुपए का हेर फेर करने का आरोप लगाते हुए मीना नायक को अविश्वास प्रस्ताव पारित करके हटा दिया ।इसके बाद यहां कार्यकारी सरपंच के तौर पर दूसरे महिला वार्ड पंच को सरपंच बना दिया गया फिर बाद में अधिसूचना जारी कर सरपंच का विधिवत चुनाव कराया गया। कूल मिलाकर 3 सालों में यहां 3 सरपंच बन गए ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News