कांग्रेस के विकास कार्यों का श्रेय लेने का भाजपा पर आरोप, भाजपाइयों पर झूठी अफवाह फैलाने का भी आरोप, जारी किया पूरा चिट्ठा, पब्लिक है सब जानती है, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 29, 2024



कांग्रेस के विकास कार्यों का श्रेय लेने का भाजपा पर आरोप, भाजपाइयों पर झूठी अफवाह फैलाने का भी आरोप, जारी किया पूरा चिट्ठा, पब्लिक है सब जानती है, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। कांग्रेस ने खरसिया विधानसभा में कांग्रेस सरकार के कार्यों का श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर विकास को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक के समर्थकों द्वारा अपने दावे के पक्ष में निर्माण कार्य का पत्र और स्वीकृति के शासकीय दस्तावेज भी जारी किए हैं। 

Advertisement

Advertisement

Advertisement


समर्थकों की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि खरसिया विधानसभा में मंत्री रहते विधायक उमेश पटेल के प्रयास एवं अनुशंसा से बिजली, पानी, सड़क सहित मूलभुत सुविधाओं के लिए अनेको विकासकार्य स्वीकृत हुए हैं। उनकी सक्रियता और दूरदर्शिता के कारण आज खरसिया विधानसभा को छत्तीसगढ़ के सबसे उन्नत और प्रगतिशील विधानसभा क्षेत्रों में गिना जाता है। परंतु भाजपाईयों द्वारा कई सोशल मिड़ीया प्लेटफार्मों के माध्यम से पूर्व में स्वीकृत कार्यों को वर्तमान सरकार द्वारा स्वीकृत कार्य बताकर अफवाह फैलाई जा रही है।


Advertisement

Advertisement

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में उन्होंने मंत्री रहते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाओं की नींव रखी। विशेष रूप से ग्रामीणों को बिजली समस्या से निजात दिलाने की दिशा में उन्होंने ठोस पहल की थी। उमेश पटेल के प्रयास से बसनाझार गांव में 1X3.15 एमवीए, 33/11 केवी सब स्टेशन की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की थी, जिसके बाद 01 जून 2023 को 2 करोड़ 38 लाख 27 हजार रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इसके अतिरिक्त, उमेश पटेल की अनुशंसा से जिला पंचायत विकास निधी द्वारा बसनाझार में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 26 जुलाई 2021 को 9 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी। वहीं, रामभाठा और द्वारीपारा में आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए भी स्वीकृति प्रदान की गई थी। इनके अलावा अभी भी ऐसे कई और विकास कार्य बाकी हैं जो स्वीकृत हो चुके हैं और जिनका लोकार्पण होना बाकी है। हालांकि, अब ये विकास कार्य धरातल पर आने के लिए तैयार हैं, कुछ दिनों में इन कार्यों का लोकार्पण होना है। इसी बीच, भाजपाइयों ने झूठी अफवाहों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। उनके द्वारा यह कहकर श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है कि ये सभी कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुए हैं परंतु खरसिया विधानसभा की जनता सब जानती है, और झूठे अफवाहों को समझती है कि विरोधियों का ध्यान क्षेत्र की समृद्धि और प्रगति पर नहीं, बल्कि सिर्फ श्रेय लेने की होड़ में है। इस बात को खरसिया विधानसभा की जनता भली—भांती जानती है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News