बिलासपुर मुनादी।।
शादीशुदा महिला को योग सीखने के नाम पर एक युवक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि पीड़िता को युवक योग का ज्ञान देने के बजाए उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। जब पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखानी चाही तो पुलिस हिला हवाली करने लगी फिर पीड़िता सीधा गृहमंत्री के पास पहुंची जो वहां आये हुए थे, इसके बाद युवक के खिलाफ FIR दर्ज हो गई।।
पुलिस के अनुसार बिलासपुर के सिविल लाइन थानान्तर्गत एक युवक दुर्गेश राठौर पीड़िता को योग सिखाता था। लेकिन योग सिखाते सिखाते दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। पीड़िता भी शादीशुदा है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया है। जब वह पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने पीड़िता के इस थ्योरी पर यह बोलकर सवाल उठा दिया कि जब तुम खुद शादीशुदा हो तो वह शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कैसे कर सकता है। हालांकि पुलिस जांच के बाद FIR दर्ज करने की बात कही थी लेकिन पीड़िता गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के पास चली गई जो बिलासपुर के छ्त्तीसगढ़ भवन में रुके हुए थे। इसके बाद गृह मंत्री के आदेश पर मामले में FIR दर्ज कर लिया गया।
आरोपी दुर्गेश राठौर की दो दिन बाद शादी होने वाली है और इसी कारण पीड़िता उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाने पर अड़ी हुई थी। FIR दर्ज होने के बाद योग शिक्षक की शादी पर भी संकट जे बादल मंडराने लगे हैं।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक योग गुरु रेप के मामले में फंस गए हैं। एक महिला ने शादी का झांसा देकर योग शिक्षक पर रेप का आरोप लगाया है। महिला खुद शादीशुदा है। ऐसे में पुलिस ने FIR दर्ज करने से मना करते हुए कोर्ट जाने की सलाह दी। हालांकि, बाद में गृहमंत्री के दखल से मामला दर्ज हो गया है। खास बात यह है कि योग गुरु की दो दिन बाद शादी होने वाली है।
सिविल लाइंस निवासी महिला का आरोप है कि स्थानीय योग सिखाने वाला युवक दुर्गेश राठौर करीब एक साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब शादी करने के लिए कहा तो इनकार कर दिया। इसके बाद महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस थाने पहुंच गई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने महिला को शादीशुदा होने के कारण कोर्ट जाने की सलाह दे दी।
इसके बाद महिला शनिवार देर शाम छत्तीसगढ़ भवन पहुंच गई और वहां पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से शिकायत की। उनके दखल के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया। गृहमंत्री साहू ने पुलिस को पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेने के लिए कहा। वहीं महिला का कहना है कि योग गुरु दुर्गेश की दो दिन बाद शादी होने वाली है। आरोप है कि योग गुरू का बड़ा भाई भी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
Be First to Comment