भाजयुमो ने किया सदस्यता अभियान का आरंभ
रायगढ़ मुनादी ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास केडिया, जिला सदस्यता अभियान सह प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह के उपस्थिति मे एवं कार्यक्रम नगर अध्यक्ष सूरज शर्मा एवं युवा मोर्चा नगर सदस्यता अभियान प्रभारी गौतम कसेरा के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान का प्रारंभ भुजी भवन चौक से किया गया जिसमें भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकास केडिया ने मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के सदस्य बनाने के लिए दिशा निर्देश के बारे में जानकारी दिया साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश छपारिया ने भी सभी युवा साथियों को संबोधित किया। आज कुछ कार्यक्रम है नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष बब्बल पांडे मुख्य रूप से शामिल हुए। जिसके बाद सदस्यता अभियान कार्यक्रम को प्रारंभ करें हुए श्याम टाकिज रोड सुभाष चौक में रोड किनारे के सभी दुकानदारों को भाजपा का सदस्य बनाया गया सदस्य बनने एम भाजपा से जुड़ने के लिए लोगों बहुत उत्साहित थे ज्यादातर लोगों स्व प्रेरणा से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा है केंद्र की सरकार की उपलब्धि एवं राष्ट्रहित में लिए गए निर्णय से प्रभावित होते हुए स्वयं सदस्य बने एवं उनके द्वारा यह बात भी कही गई थी अन्य लोगों को वह भी सदस्य बनाएंगे और राष्ट्र निर्माण के लिए नरेंद्र मोदी के साथ हमेशा खड़े रहने की बात कही लोगों के द्वारा इस प्रकार की विचारों को देखते हुए युवा मोर्चा में और उत्साह का संचार हुआ और आगे भविष्य में मंडल स्तर से लेकर मतदान केंद्र तक बड़े पैमाने पर युवा मोर्चा युवाओं को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाएगी।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास केडिया,नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश छपारिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष बब्बल पांडे,जिला सदस्यता अभियान सह प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह, जिलामंत्री युवा मोर्चा हरी शराफ़,संदीप छतरी पार्षद,जिला सोशल मीडिया सैयोजाक अंकित मिश्रा,अंकुर गोरख,गौरव गोयल,विवेक त्रिपाठी,दिपा वैष्णव,प्रतिक शर्मा,विनय मिश्रा,अभय गुप्ता,कमल वीर,कैलाश साव,योगेश चौहान,हर्ष भट्ट,अभिषेक ठाकुर,अभिषेक नामदेव,अरुण कुमार ,ईश्वर वैष्णव अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।
Be First to Comment