मुनादी डेस्क।। इस देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। देश के युवा अपनी बुद्घि और योग्यता के दम पर शानदार काम कर दिखाने की काबिलियत रखते हैं। ऐसा की कुछ चेन्नई के अरुण प्रभु ने कर दिखाया है। जिसके बाद सब हैरत में भी हैं और इस युवक के काम की तारिफ भी कर रहे हैं। यहां तक कि भारत के मशहुर व्यपारी आनंद महिन्द्रा ने भी इस युवक से मिलने की इच्छा जाहिर की है।

चेन्नई के अरुण प्रभु ने एक ऑटो पर शानदार घर बनाया है। उनके इस कारनामें ने सबको हैरत में डाल दिया है। सबसे खास बात तो यह है कि इसे बनाने की लागत भी मात्र 1 लाख है। वहीं इस घर में काफी स्पेस भी है। इसके साथ ही इस ऑटो वाले घर में खिड़कियां और दरवाजों के साथ छत और कपड़े सुखाने का भी प्रबंध है।

बता दें कि इस घर को कभी भी लेकर जाया जा सकता है, अरुण प्रभु एक आर्किटेक्ट हैं। उन्होंने खुद ही इस ऑटो हाउस को डिजाइन किया है। इस घर की छत पर सोलर पैनल लगाया है। जिससे की घर में बिजली की आपुर्ति हो सके। यहां तक कि घर में पानी जमा करने के लिए टंकी लगी हुई है। इस छोटे से ऑटोहाउस में किचन और बेड भी है।
आनंंद महिंद्रा ने किया ट्वीट
सोशल मीडिया पर इस घर का वीडियो वायरल होने लगा। जिसे आनंद महिंद्रा ने भी इसे शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि”अरुण ने इस डेमोंस्ट्रेशन के जरिए कम स्पेस की पावर को दिखाया है, जो कोरोना काल के बाद घूमने के शौकीन लोगों के लिए एक बड़ा ट्रेंड साबित हो सकता है। साथ ही उन्होंने लिखा कि अगर अरुण बोलेरो पिकअप के टॉप पर ऐसा कुछ बना सकते हैं तो उन्हें खुशी होगी।” इसके लिए उन्होंने लोगों से कनेक्ट करने की बात भी कही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
Be First to Comment