डेस्क मुनादी।। भीषण सड़क हादसे में 10 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत की खबर है। हादसा कल देर रात हुआ है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में 10 महिलाएं हैं, जो गोआ जा रही थी कि रास्ते में ही एक टिपर से टक्कर हो गई और हादसा हो गया।
शुक्रवार की रात कर्नाटक के धारवाड़ जिले में एक यात्री मिनी बस और टिपर की टक्कर के बाद मिनी बस पलट गयी और यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि महिलाएं कर्नाटक के दावणगेरे महिला क्लब की थी और वहाँ से गोआ जा रही थी। इस घटना में पांच लोगों के गंभीर होने की भ8 खबर है जिन्हें हुबली जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू का काम अभी भी जारी है। वहां के SP ने मीडिया को बताया कि इस हादसे में यात्री मिनी बस का चालक भी मारा गया। पांच यात्रियों की हालात बहुत गंभीर है जिनका इलाज करता जा रहा है।
Be First to Comment